
छोटे व्यवसाय के लिए बीमा कवरेज कार्य आरम्भ करने की प्रक्रिया के दौरान अटार्नी और एकाउन्टेन्ट के अलावा आपको बीमा एजेन्ट की आवश्यकता होगी। आपके समस्त बीमा कार्यों को करने में सक्षम किसी एक एजेन्ट को रखना काफी सहायक हो सकता है। इस प्रकार की पालिसियां उपलब्ध हैं जो कि छोटे व्यवसाय को कवर करने के लिए विशिष्ट रुप से तैयार की जाती हैं अर्थात एक ही पैकेज के अन्तर्गत आपकी अधिकांश बीमा संबंधी आवश्यकतों को कवर किया जाता है। बीमा न केवल आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा बल्कि यह आपके अन्य कारोबारी संबधों के लिए भी मायने रखता है। उदाहरण के लिए, यदि आप कार्यालय के लिए स्थान को पट्टे पर लेना चाहते हैं, तो सम्पत्ति के मालिक द्वारा विशिष्ट रुप से यह अपेक्षा की जाएगी कि आप बीमा प्रमाणपत्र उपलब्ध करायें अथवा अतिरिक्त बीमाधारक के रुप में आपका नाम किसी अन्य पालिसी में होना चाहिए ताकि वह यह सुनिश्चित कर सके कि आप घाटा होने की स्थिति में एक दम से गायब नहीं होंगें। यहां पर कुछ ऐसे जोखिम दिये गये हैं जिनको बीमा द्वारा सुरक्षित किया जाना चाहिए: व्यवसाय सम्पत्ति बीमा सम्पत्ति बीमा में विस्तृत कवरेज होनी चाहिए ताकि आप विभिन्न प्रकार की हानियों के बच सकें। आपके बीमा में निम्नलिखित शामिल होना चाहिएः
इस बात का ध्यान रखें कि ऑल-रिस्क पालिसी को इस प्रकार से तैयार किया जा सकता है जिससे आपके सारे उपकरण, जिनमें कम्प्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर और साथ ही आपके कीमती रिकार्ड शामिल हो सकते हैं। एक उचित प्रकार से तैयार की गई पॉलिसी में ब्रेकडाउन्स के कारण होने वाली आय की हानि तथा अन्य जोखिमों जिनसे आपका व्यवसाय अस्थायी रुप से रुक सकता है, से होने वाली आय की हानि भी शामिल होगी। देयता बीमा एक व्यापक सामान्य देयता (सी.जी.एल.) पॉलिसी को इस प्रकार से तैयार किया जाता है जिससे तृतीय पक्ष को निम्नलिखित कवरेज प्राप्त हो सकते हैः
कभी कभी, कुछ पालिसीयों में उत्पाद और सम्पूर्ण किये गये आप्रेशन्स और/या व्यक्तिगत चोट और विज्ञापन कवरेज शामिल नहीं होते हैं जो इस बात पर निर्भर करता है कि आपके व्यवसाय के अन्तर्गत किस प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इन परिस्थितियों में, एक पेशवर देयता, कदाचार अथवा भूलचूक पालिसी संभवत उपलब्ध हो सकती है जो कि आप जिस व्यवसाय में लगें हैं उस पर लागू होती हो, इनसे भूलचूक को कवर किया जा सकेगा जिनके परिणामस्वरुप आपकी कम्पनी के विरुद्ध मुकदमें हो सकते हैं। यह विशेषरुप से उन व्यवसायों के संबंध में सही साबित होता है जिनमें काफी अधिक देखभाल करनी पड़ती है अथवा उच्च मानकों के अनुसार कार्य निष्पादन करने पड़ते हैं उदाहरण के लिए अटार्नी, इंजीनियरिग सलाहकार, बीमा एजेन्ट, भू-सम्पत्ति का कार्य करने वाले, डाक्टर और दंत रोग विशेषज्ञ हो सकते हैं। कामगार क्षतिपूर्ति बीमा यदि आपके यहां पर कर्मचारी काम करते हैं तो आपके लिए कामगार क्षतिपूर्ति बीमा करवाना अनिवार्य होता है। विशिष्ट रुप से कार्य आरम्भ करते समय कारोबारियों द्वारा यह देखा जाता है कि राज्य क्षतिपूर्ति निधि के अन्तर्गत उनकी जरुरतें पूरी हो जाती हैं। जैसे जैसे आपके व्यवसाय में प्रगति होती है वैसे वैसे कवरेज के लिए आप अच्छे "दरों" की तलाश कर सकते हैं। इसके साथ साथ, कुछ कामगार क्षतिपूर्ति बीमा प्रदाताओं द्वारा जोखिम प्रबन्धन और हानि नियंत्रण जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं जो कि आपके व्यवसाय के प्रचालन के लिए लाभदायक हो सकती हैं। इन सेवाओं के उपयोग से दीर्घकाल में दावा लागतों में कमी में सहायता प्राप्त होती है। जोखिम के एक हिस्से को आपके द्वारा वहन करने और जोखिम प्रबन्धन के बीच संदेह पैदा न करें। बीमा कम्पनी द्वारा कामगार क्षतिपूर्ति बीमा जोखिम को शत प्रतिशत वहन किया जाना चाहिए। अन्य बीमा
अतिरिक्त देयता कवरेज यह ऐसी देयता सीमाएं हैं जो कि आपके द्वारा चुनने पर आपको आपके बीमा प्रदाता द्वारा प्रदान की गई अधिकतम सीमाओं से अधिक होती हैं तथा इन्हे दो रुपों में प्राप्त किया जा सकता हैः
कुछ याद रखने के लिएः आपके बीमा प्रदाता द्वारा आपको निम्न सीमाओं की ऑफर दी जा सकती है, जो कि प्रिमियम की दृष्टि से आकर्षक हो सकती है। लेकिन समझदार व्यवसाय मालिकों द्वारा कम से कम $1 मिलियन की देयता सीमाओं को प्राप्त करना चाहिए। आमतौर पर आज के मुकदमें बाजी के दौर में अतिरिक्त लागत वहनीय होती है तथा यह एक बेहतर निर्णय भी साबित होता है।
रोजगार कार्य प्रणाली देयता कवरेज रोजगार कार्य प्रणाली देयता बीमा इस प्रकार का कवरेज है जो कि अधिकाधिक कम्पनियों द्वारा कराया जा रहा है जिसमें $1 मिलियन की कवरेज के लिए प्रतिवर्ष $2000 से अधिक का प्रीमियम देना पड़ता है। छोटे व्यवसाय में रोजगार कार्य प्रणाली यदा कदा ही देखने को मिलती है, गलत बर्खास्तगी अथवा यौन शोषण से संबंधित मुकदमों आदि के खतरे, जो कि अधिकांश व्यवसाय पालिसियों में शामिल नहीं किये जाते हैं, जैसे जैसे आपके संगठन का आकार बढ़ता है इस प्रकार की संभावनाएं अधिकाधिक होती चली जाती हैं। जीवन बीमा जैसा कि पहले भी उल्लेख किया गया है, यदि आपको साझेदार हैं, तो ऐसे साझेदार की मृत्यु होने की स्थिति में आपके क्रय-विक्रय समझौते का वित्त पोषण जीवन बीमा से किया जा सकता है। जैसे जैसे आपके व्यवसाय में बढ़ोतरी होती है, इस बीमे को बढाया जा सकता है। सुझाई गई गतिविधियां:
सत्र 5 के लिए व्यवसाय योजनाः बीमा हम हृदय से यह सिफारिश करते हैं कि आप इस सत्र अर्थात व्यवसाय योजना टेम्पलेट दस्तावेज 5 के लिए व्यक्तिगत व्यवसाय योजना टेम्प्लेट को डाउनलोड कर लें तथा इसे अभी पूरा कर लें।
व्यवसाय योजना टेम्प्लेट को भरने संबंधी अनुदेशः
हम यह
सुझाव देते हैं कि जैसे जैसे आप आगे बढ़ते हैं आपको व्यवसाय
योजना 1-12 सभी सत्रों के लिए टेम्प्लेट को एक ही दस्तावेज के रुप में आपके कम्प्यूटर पर भी डाउनलोड किया जा सकता है।
पर्याप्त अनुसंधान निष्कर्षों और पृष्ठभूमि सामग्री को शामिल करें। पृष्ठभूमि आंकड़ों, अपनी आत्मकथा, चार्ट्स, जनसांख्यिकी और अनुसंधान आंकड़ों से इसे रुचिकर बनाए। जब आपकी व्यवसाय योजना पूरी हो जाती है, इसे प्रिंट करें और सभी 12 खण्डों को एक साथ जोड़ें। पुस्तकालयों, बुकस्टोर्स और साफ्टवेयर में अनेक अन्य व्यवसाय योजना फार्मेट उपलब्ध हैं। सत्र 5 प्रश्नोत्तरः बीमा |
|||||
|
|